Rajasthan Weather Update : राजस्थान में सर्दी की दस्तक शुरू हो गई है। 22 अक्टूबर को राज्य के 15 जिलों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। 23 और 24 अक्टूबर को राज्य में कुछ स्थानों पर बारिश का अलर्ट भी मौसम विभाग ने जारी किया है। मौसम विभाग ने नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 23-24 अक्टूबर को राजस्थान के बीकानेर संभाग व आस-पास के क्षेत्र में कहीं-कहीं मेघगर्जन, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और हल्की बारिश की संभावना जताई है। शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। 22 अक्टूबर को जैसलमेर, फलोदी और आसपास के क्षेत्र में मेघगर्जन और हल्की बारिश का अलर्ट रहा।