जोधपुर RIFF फेस्टिवल की ओपनिंग नाइट में लोक संगीत के सुर गूंजे। सिटी कॉन्सर्ट में लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को संगीतमय बना दिया। इस आयोजन में देशी-विदेशी कलाकारों ने हिस्सा लिया और लोक संगीत की विविध रंगत पेश की। गुरुवार को पांच दिवसीय जोधपुर रिफ -2026 का रंगारंग एवं संगीतमय शानदार शुभारंभ हुआ। फेस्टिवल डायरेक्टर दिव्य भाटिया ने बताया कि गुरुवार को जोधपुर रिफ के शुभारंभ के अवसर पर पहले कार्यक्रम की सुबह शुरुआत स्कूली बच्चों के लिए वीर दुर्गादास स्मृति पार्क मसूरिया पहाड़ी पर हुई। कार्यक्रम में राजस्थानी लोक कलाकारों ने कच्छी घोड़ी ,कचपुड़ी, युवा लंगा म्यूजिशियन की प्रस्तुति ,राजस्थानी सर्कस,कठपुतली, भपंग, बहरूपिया, गरासिया नृत्य, चरी नृत्य आयोजन से बच्चों की खूब तालियां बटोरी। ओपनिंग नाइट सिटी कॉन्सर्ट में रात को गूंजी स्वर लहरिया फेस्टिवल डायरेक्टर दिव्य भाटिया ने बताया कि मेहरानगढ़ की पार्किंग में आयोजित ओपनिंग नाइट सिटी कंसर्ट में रात्रि को पारंपरिक राजस्थानी लोक कलाकारों की स्वर लहरिया गूंजी । लोक कलाकारों ने लोक वाद्य व संगीत प्रस्तुति से शाम को संगीतमय में बना दिया। देशी और विदेशी श्रोताओं की लगातार वाहवाही मिलती रही। जोधपुर रिफ में दूसरे दिन यह होंगे कार्यक्रम मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल अजय सिंह शेखावत ने बताया कि शुक्रवार 23 अक्टूबर को जोधपुर रिफ में दूसरे दिन की शुरुआत जसवंत थड़े पर सुबह की भौर की किरणों के साथ भजनों की प्रस्तुतियों से होगी। सुबह 5:30 से 7:30 बजे तक भल्लू राम, माला राम मेघवाल, दरिया व केलम मेघवाल कलाकारों द्वारा द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी । फोर्ट फेस्टिवल में सुबह 9:45 बजे से शाम 5:30 बजे तक महरानगढ़ दुर्ग में कई स्थानों पर राजस्थानी लोक कलाकारों द्वारा परंपरागत लोक कला का प्रदर्शन होगा। जिसमें भगोरिया चरी नृत्य भपंग वादन, बाहरमासिया और युवा लंगा संगीतकारों की मनमोहक प्रस्तुतियां होगी। सुबह 9:00 बजे रिफ डांस बूट केम्प में चोखेलाल महल में तारिणी त्रिपाठी द्वारा कत्थक की बेहतरीन प्रस्तुति होगी। वही सुबह 11:00 से दोपहर 1:30 तक इन रेजिडेंस में चौकेलाव गार्डन में विनय कुमार के साथ आदिशक्ति थिएटर की सांस एवं भाव कार्यशाला का आयोजन होगा। शाम को होंगे ये प्रोग्राम वही शाम 5:30 बजे से 7:00 तक चोकेलाल गार्डन में मूव्स एण्ड ग्रूव्स में इनायत – साज सादिक खान आसीन खान जाकिर खान लंगा व कथक नृत्यांगना तारिणी त्रिपाठी, सांय 7 बजे धना भैया की छतरी पर जसनाथ जी का सिद्धा का अग्नि नृत्य,7: 45 बजे से जनाना कोर्टयार्ड में मूडी रिफ्स में महिलाओं की आवाज गंगा व सुंदर एव ट मोहिनी देवी रजवाड़ी मांड गायन, जयपुर अंतरौली घराने की सुमधुर गायिका पद्मश्री अश्विनी भिंडे देशपांडे, टोमें व इनेस की पड्रो डायस प्रस्तुति, चिल्ली की कैमिला सूर्य व सिल्विया रोजी की म्यूजिक बैंड प्रस्तुति, इल्हाम -स्मिता बेलूर सूफी कव्वाली, साज व बुंदू खान लंगा की प्रस्तुतियां होगी। रात्रि में राव जोधा डेजर्ट रॉक पार्क में खुले आसमान के नीचे डेजर्ट लाउंज संगीत कार्यक्रम में राजस्थानी लोक कलाकार इदु खान लंगा, मीर बसु खान व अन्य कलाकारों की प्रस्तुतियां , अंतिम कार्यक्रम मध्य रात्रि में सलीम कोट में क्लब मेहरान में इसाम एलियास के साथ एफ्रो – ओरिएंटल धुनों की बेहतरीन प्रस्तुतियां होगी।