Weather Update : चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव और पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में मौसम का मिजाज अक्टूबर के विदा होते होते ही बदल गया। शुक्रवार सुबह राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में कई जगह लोग हल्के गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। सर्दी का असर साफ दिखाई दिया। प्रदेश में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने 31 अक्टूबर को राजस्थान के कोटा, भरतपुर और उदयपुर संभाग में बारिश की संभावना जताई है।
