IPO Next Week: आईपीओ मार्केट में एक बार फिर निवेशकों का अच्छा रुझान देखा जा रहा है। स्टॉक एक्सचेंजों पर शेयर अच्छा लिस्टिंग गेन देते दिख रहे हैं। गुरुवार को लिस्ट हुए Avience Biomedicals ने एक ही दिन में पैसा डबल कर दिया। Jio और NSE के प्रस्तावित आईपीओ भी काफी चर्चा में हैं। अगले हफ्ते की बात करें, तो प्राइमरी मार्केट में 10 नई कंपनियां अपना आईपीओ लाने वाली है। इनमें से सिर्फ 2 मैनबोर्ड आईपीओ हैं, बाकी एसएमई आईपीओ हैं। वहीं, 3 पहले से खुले हुए आईपीओ में भी निवेश का मौका मिलगा। आइए जानते हैं कि ये आईपीओ कितने बड़े हैं, क्या प्राइस बैंड है और ग्रे मार्केट में कितना प्रीमियम दिखाई दे रहा है।