Swati Maliwal Net Worth: राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी जॉइन कर ली है। उनके साथ ही राघव चड्ढा, हरभजन सिंह, अशोक मित्तल, राजेंद्र गुप्ता और संदीप पाठक ने भी आप छोड़कर बीजेपी जॉइन कर ली है। स्वाति मालीवाल एक्टिविस्ट और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। जनवरी 2024 में राज्यसभा चुनाव के लिए दिए गए हलफनामे में स्वाति मालीवाल ने कुल संपत्ति 19,22,519 रुपये घोषित की थी। वित्त वर्ष 2022-23 में उनकी आय करीब 24 लाख रुपये रही थी।
