करोड़ों नौकरीपेशा लोगों के भविष्य निधि यानी PF को मैनेज करने वाली संस्था EPFO (Employees’ Provident Fund Organisation) अब पूरी तरह डिजिटल रूप लेने की तैयारी में है। UPI से तत्काल PF निकासी से लेकर नई स्कीमों तक, EPFO अपने पूरे सिस्टम को नए सिरे से खड़ा कर रहा है। इसका मकसद PF सेवाओं को तेज, आसान और पारदर्शी बनाना है। पहले EPFO का सिस्टम कई अलग-अलग हिस्सों में बंटा हुआ था, जिससे क्लेम प्रोसेस में समय लगना, डेटा मैचिंग में दिक्कत आना, यूजर्स को बार-बार वेरिफिकेशन के लिए चक्कर काटना पड़ता था। CITES 2.0 इन सभी समस्याओं को ठीक करने के लिए बनाया गया है
