RPS Arvind Bishnoi: ग्रामीण परिवेश, सरकारी स्कूल की शिक्षा और सीमित संसाधन सफलता की राह में बाधा नहीं हैं। आत्मविश्वास, नियमित अध्ययन और स्पष्ट लक्ष्य के दम पर कोई भी युवा बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकता है। यह कहना है हनुमानगढ़ के एएसपी मुख्यालय अरविंद बिश्नोई का, जिन्होंने सरकारी विद्यालय से पढ़ाई कर 23 वर्ष की उम्र में सेल्फ स्टडी के बूते RAS परीक्षा में 41वीं रैंक हासिल की थी।ननिहाल गांव मीठड़ा, अरविंद बिश्नोई का बाड़मेर के झोंपड़े में जन्म से लेकर सरकारी कोठी तक पहुंचने का उनका सफर सामान्य परिवारों व अभावग्रस्त गांवों के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है।