Why Share Market Fall Today: भारतीय शेयर बाजार आज बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.24 फीसदी या 187 अंक की गिरावट के साथ 77,966 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह न्यूनतम 77,497 अंक तक गिर गया था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.15 फीसदी या 35 अंक टूटकर 24,435 पर बंद हुआ है। आज सबसे अधिक गिरावट निफ्टी आईटी में 1.54 फीसदी दर्ज हुई। वहीं, निफ्टी पीएसयू बैंक में सबसे अधिक तेजी 2.05 फीसदी दर्ज हुई।