Russia Petrol Shortage: रूस जैसे बड़े तेल निर्यातक देश को अब भारत से पेट्रोल मंगाना पड़ रहा है। यूक्रेन के लगातार ड्रोन और मिसाइल हमलों में रूस की रिफाइनरियों को नुकसान पहुंचने के बाद घरेलू बाजार में पेट्रोल की कमी बढ़ गई है। हालात इतने बिगड़े कि रूस को पहली बार भारत से पेट्रोल का आयात करना पड़ा। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के भारत से पेट्रोल मंगाने का यह पहला मामला सामने आया है। पहली खेप 5 अगस्त को रूस पहुंची। इतनी लंबी दूरी तय करके भारत से पेट्रोल मंगाना इस बात का संकेत है कि रूस में फ्यूल की कमी कितनी गंभीर हो चुकी है।