Sikar News : बीते कुछ महीनों में राजस्थान में करीब 19 प्रसूताओं की मौतें हो चुकी है। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और सरकार ने हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी की ट्रैकिंग तथा गर्भवती महिलाओं की स्क्रीनिंग के निर्देश दिए हैं। बावजूद इसके सीकर में चिकित्सकों व नर्सिंगकर्मियों की लापरवाही ने एक और प्रसूता की जान ले ली। राजकीय जनाना अस्पताल, सीकर में सिजेरियल डिलीवरी के दूसरे दिन करीब 34 घंटे बाद बाद प्रसूता दीपा की तबीयत बिगड़ने से मौत हुई है। पति का आरोप है कि चिकित्सकों ने समय पर उचित इलाज नहीं किया और प्रसूता को रैफर करने में देरी की, जिसके चलते मौत हुई है। प्रसूता के परिजन सहित रायपुरा गांव के ग्रामीण श्री कल्याण हॉस्पिटल, सीकर की मोर्चरी के बाहर मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए हैं।
