Stock Market Today on 26th June 2026: अगर आप आज शेयर बाजार में ट्रेडिंग करने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। शुक्रवार, 26 जून 2026 को मुहर्रम के अवसर पर देश के दोनों प्रमुख शेयर बाजार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में कारोबार नहीं होगा। इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, एसएलबी (SLB) और करेंसी डेरिवेटिव्स समेत सभी प्रमुख सेगमेंट पूरे दिन बंद रहेंगे।