RBI MPC Meeting: आरबीआई ने पॉलिसी रेपो रेट को यथावत रखने का फैसला लिया है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा के नेतृत्व वाली मौद्रिक नीति समिति की वित्त वर्ष 2027 की पहली द्विमासिक पॉलिसी बैठक में यह फैसला हुआ है। यह बैठक 6 अप्रैल से 8 अप्रैल तक चली है। आरबीआई एमपीसी की यह बैठक बड़े वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव के बीच हुई है। मंगलवार रात अमेरिका और ईरान के बीज 2 हफ्ते के सीजफायर को लेकर डील हुई है। यह युद्ध 1 महीने से भी अधिक समय तक चला है। इस युद्ध से क्रूड ऑयल की कीमतें काफी अधिक बढ़ गईं, जिससे महंगाई और जीडीपी ग्रोथ रेट को लेकर चिंता पैदा हुई हैं।
