Gold Overdraft: हर भारतीय घर में कुछ न कुछ सोना जरूर होता है। कहीं शादी के जेवर हैं, कहीं सिक्के हैं, कहीं मां की पुरानी चूड़ियां हैं। यह सोना अलमारी में बंद पड़ा रहता है। न इससे कुछ कमाई होती है, न यह किसी काम आता है। बस यह एक डर में रखा जाता है कि “बुरे वक्त में काम आएगा।” लेकिन क्या आप जानते हैं कि आज उस सोने को बेचे बिना भी उससे पैसा निकाला जा सकता है? और यह काम करता है गोल्ड ओवरड्राफ्ट।
