Rajasthan High Court : जोधपुर. राजस्थान हाईकोर्ट परिसर में सोमवार को प्रेम प्रसंग से जुड़े मामले में सुनवाई के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब युवती के परिजनों के साथ जाने की इच्छा जताने पर एक युवक हाईकोर्ट की बालकनी से लटक गया। गनीमत रही कि वकील मौके पर मौजूद थे। उन्होंने युवक को बचा लिया। पुलिस ने युवक को शांतिभंग के आरोप में पकड़ा है। जानकारी के अनुसार, प्रेमी युगल से जुड़े मामले में राजस्थान हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई चल रही थी। सुनवाई के दौरान युवती ने अपने बयान में परिजनों के साथ जाने की इच्छा जताई। युवती के इस फैसले से नाराज युवक बाड़मेर रोड स्थित गंगाणा निवासी अरबाज खान (22 वर्ष) ने बालकनी से लटककर कूदने का प्रयास किया।
