भरतपुर। बिहार के खगड़िया जिले के एसपी भानु प्रताप सिंह का पति-पत्नी का विवाद शहर के मथुरा गेट थाने तक जा पहुंचा है। एसपी उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी के रहने वाले हैं और उनका परिवार भरतपुर शहर के गीता कॉलोनी में किराये के मकान में रहता है। कुछ दिन से एसपी भानु प्रताप छह वर्ष की बेटी को लेकर भरतपुर ही थे, लेकिन बिहार से पत्नी पहुंची तो वह यहां से निकल गए। पत्नी का पीहर भी झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी तहसील तिवारी का वास में है।