Pali Cyber Crime : पाली में पेट्रोल पंप पर असली क्यूआर कोड हटाकर फर्जी क्यूआर लगाने और उसके जरिए ग्राहकों से भुगतान करवाकर रकम ठग के खाते में पहुंचाने का मामला सामने आया है। संभवत: राजस्थान में इस तरह की ठगी का यह पहला मामला है। पाली में साइबर ठगों ने 7-8 पेट्रोल पंपों को निशाना बनाया। ग्राहक पेट्रोल भरवाकर बेखबर क्यूआर स्कैन करते रहे और रकम पंप के बजाय ठग के खाते में पहुंचती रही।
