Pali : पाली निकाय चुनाव को लेकर सोमवार को जिला परिषद सभागार में लॉटरी निकाली गई। जिले के एक नगर निकाय पाली व 9 नगर पालिकाओं के 320 वार्ड में से 104 महिलाओं के लिए आरक्षित किए। इनमें 61 वार्ड सामान्य महिला, 20 वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, अनुसूचित जनजाति महिला के 3 व अनुसूचित जाति महिला के 20 वार्ड आरक्षित हुए। वार्डों की लाॅटरी सुबह जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी, एडीएम बजरंगसिंह की उपस्थिति में विद्यालयों के दो विद्यार्थियों से निकाली गई। लॉटरी के बाद जिले के निकायों में कई वार्डों की श्रेणी बदल गई। इससे अब पूर्व पार्षदों को नई जमीन तलाशनी होगी।
