जैसलमेर के बाद अब टोंक में भी LDC भर्ती(ग्रेड सेकंड) परीक्षा में नकल कराने के आरोप लगे है। 5 जुलाई को जिला मुख्यालय के पास देवनारायण बालिका आवासीय स्कूल, चराई में बनाए गए LDC भर्ती परीक्षा सेंटर के परीक्षार्थी अक्षय कुमार यादव ने परीक्षा सेंटर के तीन कर्मचारियों पर यह आरोप लगाए हैं। परीक्षार्थी अक्षय कुमार यादव ने आरोप लगाया कि 5 जुलाई को सेकंड पारी में परीक्षा के दौरान दो वीक्षक कमरे से बाहर चले गए, तभी एक अन्य शिक्षक अंदर आया और एक अभ्यर्थी को सवाल हल करवाने लगा। विरोध शिकायतकर्ता यादव ने विरोध किया तो उसे भी धमकाया गया। अक्षय यादव ने राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) अध्यक्ष, टोंक कलेक्टर और अतिरिक्त जिला कलेक्टर(ADM) को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के बाद अतिरिक्त कलेक्टर विनोद मीना ने वीक्षक लक्ष्मण सिंह, सुपरवाइजर समेत तीन कार्मिकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। ADM बोले- शिकायत मिली है, जांच करवा रहे हें
ADM विनोद कुमार मीना ने बताया- परीक्षार्थी अक्षय कुमार यादव ने शिकायत दी है, जिसमें बताया कि जिस कमरे में वह परीक्षा दे रहा था, उस कमरे ड्यूटी में तैनात कर्मचारी बाहर निकल गए और वो निकलते ही एक व्यक्ति अंदर आया और मेरे दो तीन लाइन पीछे की साइड में एक व्यक्ति अंदर आया और करीब 10 मिनट तक परीक्षार्थी के पास खड़ा रहा, मुझे ऐसा लगता है कि उस व्यक्ति ने परीक्षार्थी को नकल कराई होगी। उस व्यक्ति को मैंने टोका तो मुझे कहा गया कि आप अपना काम करो, फिर मैंने शिकायत करने की बात कही तो उसने धमकी भरे लहजे में कहा कि तेरे से जो हो कर लेना। ADM ने बताया कि अब नोटिस का जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ये खबर भी पढ़िए… LDC भर्ती- पेपर फाइल में छिपाकर ले गया था टीचर:कैंडिडेट्स ने हंगामा किया तो बोले- तुम्हें भी बता देंगे, शोर मत मचाओ जैसलमेर में LDC (ग्रेड सेकेंड) भर्ती परीक्षा में नकल को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। टीचर की ओर से महिला अभ्यर्थी को नकल कराने का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया। पूरी खबर पढ़िए
