कोटा विकास प्राधिकरण (KDA) ने आज दूसरे दिन बभी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की है। टीम ने 1031 बीघा जमीन से अवैध अतिक्रमण हटाया है। जिसकी बाजार कीमत करीब 100 करोड़ से ऊपर बताई गई है। यहां लोगों ने पत्थर कोट, पक्की बाउंड्री, बाड़े, पक्का स्ट्रक्चर, मकान बना रखे थे। KDA की टीम ने जेसीबी की मदद से अतिक्रमण तोड़ा। कार्रवाई 8 घंटे तक चली। ये जमीन रीको को आवंटित की जा चुकी KDA ने मौके पर रीको कब्जा सम्भलाया। KDA तहसीलदार सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि आयुक्त के निर्देश पर ग्राम रामपुरिया व पीली की खान में सुबह 8 बजे से दोपहर साढ़े 4 बजे तक कार्रवाई की गई। कार्रवाई में बूंदी जिले की तालेड़ा,बूंदी थाना, नमाना थाना पुलिस का जाब्ता मौजूद रहाबूंदी 1031 बीघा जमीन में स्थानीय लोगों ने कब्जा कर रखा था। जमीन पर पत्थर कोट, पक्के बाड़े, बाउंड्रीवाल बना रखे थे। ये क्षेत्र कोटा विकास प्राधिकरण में आने के बाद लोगों को नोटिस दिए गए थे। अभी भी लोगों को नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने को कहा है। दरअसल KDA ने रीको को 431 करोड़ में साढ़े 3 हजार बीघा से ज्यादा जमीन बेची थी। इस जमीन पर स्थानीय लोगों ने कब्जा कर रखा था। KDA अब तक 2500 बीघा जमीन से अतिक्रमण हटवाकर रीको को कब्जा संभला चुका। बाकी जमीन को भी अतिक्रमण मुक्त कर रीको को कब्जा सौंपा जाएगा। कार्रवाई में तहसीलदार हिम्मत सिंह, ललित नागर,भू अभिलेख निरीक्षक मुरलीधर पारेता, हरीश कुमार गुप्ता, हरीशचंद्र प्रजापति, विवेकपाल,भवानी शंकर कारपेंटर, पटवारी राम निवास, अमित कुमार, हितेश माहेश्वरी,संदीप गोचर,रोहिणी महावर, सहित डीएसपी तालेड़ा राजेश टेलर, तालेड़ा, नमाना व बूंदी SHO समेत 150 लोग मौजूद रहे।
