नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर कोटपूतली-बहरोड़ के नीमराना से है। यहां अवैध कबाड़ गोदाम में आग लगने से 4 लोग जिंदा जल गए। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. पूर्व विधायक के भाई समेत 9 को उम्रकैद
नमक कारोबारी और हिस्ट्रीशीटर जयपाल पूनिया की हत्या के मामले में कोर्ट ने कांग्रेस के पूर्व विधायक के भाई समेत 9 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कुचामन ADJ कोर्ट में जज सुन्दरलाल खरोल ने सभी दोषियों पर 1-1 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। पूरी खबर पढ़ें 2. परफ्यूम की बोतल के कारण भड़की आग, 4 जिंदा जले
कोटपूतली-बहरोड़ के नीमराना में अवैध कबाड़ गोदाम में आग लगने से 4 लोग जिंदा जल गए। इसमें 2 नाबालिग भी हैं। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से झुलसी है। दावा है कि परफ्यूम की बोतल से निकले केमिकल के कारण आग भड़की। गोदाम में रखे केमिकल ड्रमों में भी ब्लास्ट हुए। पूरी खबर पढ़ें 3. रिफाइनरी में आग, ‘साइबर अटैक’ की आशंका
बालोतरा की पचपदरा रिफाइनरी में 20 अप्रैल को लगी आग के बाद सुरक्षा एजेंसियां एक्टिव हैं। हादसे को ‘साइबर अटैक’ से भी जोड़कर देखा जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि हादसे के वक्त रिफाइनरी के ऑटोमेटिक कंट्रोल यूनिट्स को बाहर से ‘हाईजैक’ कर लिया गया होगा। पूरी खबर पढ़ें 4. कुत्तों ने डेढ़ महीने के मासूम को नोचा,आंतें बाहर आईं
अजमेर जिले के कालेसरा गांव में डेढ़ महीने के बच्चे पर कुत्तों ने हमला बोल दिया। वह करीब 5 मिनट तक बच्चे को नोचते रहे। उसकी आंतें बाहर आ गईं। मां ने किसी तरह बच्चे को छुड़ाया और उसके ऊपर लेट कर उसकी जान बचाई। बच्चे को JLN हॉस्पिटल में वेंटिलेटर पर रखा है। पूरी खबर पढ़ें 5. 6 जिलों में बारिश, राजसमंद में ओले गिरे
राजस्थान में तेज गर्मी के बीच राजसमंद जिले के ओडा कनूजा गांव में शाम 4 बजे बाद बारिश के साथ गिरे ओले भी गिरे। सीकर, बीकानेर, सवाई माधोपुर समेत कई जिलों में बारिश और बूंदाबांदी हुई। मौसम में बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. फ्लैट में आग, बेहोश युवक को पुलिसकर्मी ने बचाया
जयपुर में एक अपार्टमेंट के छठे फ्लोर पर स्थित फ्लैट में आग लग गई। आग की लपटों ने पड़ोस के 2 फ्लैट्स को भी चपेट में ले लिया। मुहाना पुलिस ने अपार्टमेंट में फंसे 15 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। धुएं से बेहोश हुए युवक को पुलिसकर्मी ने कंधे पर उठाकर बचाया। पूरी खबर पढ़ें 7. प्रेमी की शादी का कार्ड देखकर युवती ने किया सुसाइड
बांसवाड़ा जिले में प्रेमी की शादी का कार्ड देखकर युवती ने सुसाइड कर लिया। युवती ने मरने से पहले इंस्टाग्राम पर स्टेटस लगाया, जिसमें लिखा-अगर मैं मर जाऊं तो रोना मत..खुश रहना, सोचना एक टेंशन कम हुई। सुबह 7 बजे तक युवती कमरे से बाहर नहीं आई। भाभी बुलाने पहुंची तो कमरे में फंदे से लटकी मिली। पूरी खबर पढ़ें 8. पानी के छींटे लगने पर ज्वेलर को चाकू मारा
उदयपुर के धानमंडी थाना क्षेत्र में पानी के छींटे लगने पर एक युवक ने ज्वेलर पर चाकू से हमला कर दिया। दुकान के बाहर हाथ धोते समय बाइक सवार व्यक्ति के पानी के छींटे लग गए थे। इस पर वह गाली-गलौज करने लगा। ज्वेलर ने टोका तो थप्पड़ मारे और गर्दन पकड़कर खींचा। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. युवक के सिर में फंसी 10 किलो वजनी दूध की कैन
अलवर के माधोगढ़ में धूप से बचने के लिए युवक ने दूध की खाली कैन सिर पर रख ली, जो सिर में फंस गई। करीब 2 घंटे तक वो कैन को निकालने की कोशिश करता रहा, लेकिन कैन और ज्यादा फंस गई। इसके बाद ग्राइंडर मशीन से काटकर को कैन को अलग किया गया। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास
10. जयपुर में 15वें ग्रेट इंडियन ट्रेवल बाजार का आयोजन
जयपुर में 26 से 28 अप्रैल तक 15वां ग्रेट इंडियन ट्रेवल बाजार आयोजित होगा। इसमें दुनिया के 50 देशों के विदेशी टूर ऑपरेटर्स और पर्यटन से जुड़े प्रतिनिधि भाग लेंगे।