HCL Tech Share Price Rise: भारतीय शेयर बाजार में आज शुक्रवार को अच्छी-खासी तेजी देखी जा रही है। सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 0.86 फीसदी या 668 अंकों की बढ़त के साथ 77,860 पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, एनएसई निफ्टी इस समय 0.77 फीसदी या 184 अंक की बढ़त के साथ 24,242 पर ट्रेड करता दिखा। निफ्टी 50 के टॉप गेनर्स में इस समय जियो फाइनेंशियल, एचसीएल टेक, कोटक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टेक महिंद्रा के शेयर दिखाई दिए।
