Adani Green Energy Share Price: शेयर बाजार में तेजी के बीच निफ्टी नेक्स्ट-50 इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली। सुबह 11 बजे इसमें 61 अंकों की गिरावट देखी गई। इस गिरावट के चलते टोरेंट फार्मास्यूटिकल्स, कमिंस इंडिया, मुथूट फाइनेंस, हुंडई मोटर और अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर लाल निशान में ट्रेड करते दिखे। इन सभी शेयरों में 1 फीसदी से लेकर 4 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली।
