Share Market Rise Today: भारतीय शेयर बाजार आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बढ़त के साथ खुला है और शुरुआती कारोबार में भी अच्छी तेजी देखी जा रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 184 अंक की बढ़त के साथ 77,370.77 पर खुला। शुरुआती कारोबार में 9 बजकर 33 मिनट पर यह 0.65 फीसदी या 504 अंक की बढ़त के साथ 77,691 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इस समय सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 22 शेयर हरे निशान पर और 8 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 0.55 फीसदी या 136 अंक की बढ़त के साथ 24,207 पर ट्रेड करता दिखाई दिया।