भारतीय शेयर बाजार आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को बढ़त के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 48 अंक की बढ़त के साथ 74,199.69 पर खुला। शुरुआती कारोबार में सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर यह 0.21 फीसदी या 157 अंक की बढ़त के साथ 74,308 पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 0.21 फीसदी या 48 अंक की बढ़त के साथ 22,985 पर ट्रेड करता दिखा।
