Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में आज शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली है। घरेलू हाजिर बाजार में सोने के भाव लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे हैं। गुड रिटर्न्स के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1690 रुपये की गिरावट के साथ 1,42,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट सोने का भाव इस समय 1550 रुपये की गिरावट के साथ 1,30,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करा दिखा। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 1270 रुपये की गिरावट के साथ 1,06,840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।
