Bank of Baroda Share Price Fall: शेयर बाजार में आज गिरावट देखी जा रही है। दोपहर 12 बजे बीएसई सेंसेक्स 0.32 फीसदी या 253 अंक की गिरावट के साथ 77,464 पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, एनएसई निफ्टी इस समय 0.26 फीसदी या 62 अंक की गिरावट के साथ 24,176 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स की बात करें, तो इसके टॉप लूजर्स में हुंडई मोटर इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस, एचडीएफसी एएमसी और सीजी पावर जैसे शेयर शामिल दिखे।