Gold Rate Today 21st July 2026: सोने की कीमतों में आज मंगलवार को तेजी देखी जा रही है। घरेलू हाजिर बाजार में भी कीमतें हरे निशान पर ट्रेड करती दिखी हैं। गुड रिटर्न्स के अनुसार, दोपहर 12 बजे दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 760 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 1,44,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 700 रुपये की बढ़त के साथ 1,32,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 570 रुपये की बढ़त के साथ 1,08,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, चांदी का घरेलू हाजिर भाव इस समय बिना किसी बदलाव के साथ 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।