HDFC Bank Share: 18 मार्च को HDFC Bank के पार्ट-टाइम चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती ने अचानक इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे का उन्होंने एथिकल और वैल्यू बेस्ड कारण बताया। इतना काफी था बाजार को हिला देने के लिए। जब यह खबर आई कि AT-1 बॉन्ड की कथित गलत बिक्री के मामले में 12 और अधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है तो शेयर और दबाव में आ गया। लेकिन Basav Capital के सह-संस्थापक संदीप पांडे साफ कहते हैं कि किसी पार्ट-टाइम चेयरमैन के इस्तीफे से HDFC Bank जैसी संस्था के फंडामेंटल नहीं बदलते हैं। AT-1 बॉन्ड का मामला पैसों के लिहाज से बहुत छोटा है और बैंक की बैलेंस शीट पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा। उनके शब्दों में कहें तो यह गिरावट लंबे समय के निवेशकों के लिए “सोने में सुहागा” है।
