US Tech: मध्य पूर्व में जारी भारी तनाव और युद्ध (Iran War) के बीच एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। ईरान समर्थित आईआरजीसी (IRGC) से जुड़ी तस्नीम समाचार एजेंसी ने एक ऐसा दावा किया है जिसने पूरी दुनिया के टेक जगत में हड़कंप मचा दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, अब ईरान के रडार पर दुनिया की सबसे बड़ी अमेरिकी टेक कंपनियां (US Tech Targets) आ गई हैं। इन कंपनियों में गूगल (Google), माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft), आईबीएम (IBM) जैसी दिग्गज कंपनियां (Google Microsoft Threat) शामिल हैं। ईरान का कहना है कि इन कंपनियों के इजराइल के साथ गहरे और रणनीतिक संबंध हैं, जिसके चलते अब ये उनके नए निशाने (New Targets) बन गए हैं। जानकारी के मुताबिक, इस खतरनाक सूची में केवल गूगल और माइक्रोसॉफ्ट ही नहीं, बल्कि प्लेंटिया ( Palantir), नविदिया (Nvidia) और ओरेकल (Oracle) जैसी विशाल अमेरिकी टेक कंपनियां भी हैं। ईरानी समाचार एजेंसी ने साफ तौर पर कहा है कि ये कंपनियां इजराइल के साथ अपने व्यापारिक संबंधों और वहां मौजूद अपने तकनीकी इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण अब ईरानी हमलों का सीधा लक्ष्य होंगी। ऐसा शायद पहली बार हुआ है जब ईरान ने खुले तौर पर वैश्विक प्रौद्योगिकी (Technology) दिग्गजों को इस तरह की सीधी और गंभीर चेतावनी दी है।
