Gold Silver Price Today: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने में गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में सोने का भाव 1311 रुपए की गिरावट के साथ 1,48,369 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। बीते हफ्ते सोने में 2.2 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई थी।
