Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में आज गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में भाव लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे हैं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में सोने का भाव 0.23 फीसदी या 348 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,351 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। मुनाफावसूली के चलते सोने में आज गिरावट देखी जा रही है। निवेशक इस समय अमेरिका-ईरान के बीच पीस टॉक का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, आज कच्चे तेल की कीमतों में 1 फीसदी से अधिक की तेजी देखी जा रही है।
