Petrol Diesel Price Today 29 July 2026: मिडिल ईस्ट में फिर से बढ़े तनाव के चलते क्रूड ऑयल में तीन दिन से जारी गिरावट का सिलसिला बुधवार को थम गया। ब्रेंट क्रूड की कीमत में 4 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया और यह 88 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया। दरअसल, इराक में मौजूद ईरान समर्थित मिलिशिया ने सऊदी अरब के तेल ठिकानों पर ड्रोन हमला किया। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में सऊदी अरब ने अमेरिकी सेंट्रल कमांड के साथ मिलकर मिलिशिया के ठिकानों पर हमले किए हैं। इधर भारत में फिलहाल क्रूड के उतार-चढ़ाव का असर पेट्रोल और डीजल के रिटेल दामों पर नहीं पड़ रहा। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां फ्यूल की कीमतों को स्थिर रखे हुए हैं।