Gold Silver Price Today: सोने की वैश्विक कीमतों में आज सोमवार को गिरावट देखी जा रही है। घरेलू हाजिर बाजार में भी सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। वहीं, घरेलू वायदा बाजार में सुबह के सत्र में आज गणेश चतुर्थी के चलते कोई कारोबार नहीं हो रहा है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, सोमवार सुबह 11 बजे दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 490 रुपये की गिरावट के साथ 1,54,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 450 रुपये गिरकर 1,41,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 370 रुपये गिरकर 1,15,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का घरेलू हाजिर भाव इस समय बिना किसी बदलाव के साथ 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।
