England ODIs record at Edgbaston: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों वनडे इंटरनेशनल सीरीज का आगाज बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले मुकाबले से हो गया है। भारतीय टीम टी20 सीरीज में मिली शर्मनाक हार का हिसाब वनडे में चुकता करने उतरी है, लेकिन एजबेस्टन के वनडे आंकड़े डराने वाले हैं। इस मैदान पर मेजबान पिछले 12 साल से वनडे क्रिकेट में अजेय है। उसे आखिरी बार 2014 में भारत ने ही 9 विकेट से हराया था। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया इस बार भी उसके विजय रथ को रोक पाती है या नहीं?
