Multibagger Stocks: शेयर बाजार में बुधवार को Elitecon International के शेयर ने अचानक रफ्तार पकड़ ली। कंपनी का शेयर 20 फीसदी के अपर सर्किट के साथ 32.41 रुपये पर पहुंच गया था। हालांकि, बाजार बंद होते-होते अपर सर्किट टूट गया और शेयर 19.45 फीसदी की बढ़त के साथ 32.31 रुपये पर बंद हुआ। यह शेयर इसलिए भी खास है, क्योंकि इसने लॉन्ग टर्म में अपने निवेशकों को जरबदस्त रिटर्न दिया है। निवेशकों की शेयर में दिलचस्पी की वजह कंपनी का वह बड़ा रोडमैप है, जिसमें उसने वित्त वर्ष 2030 तक करीब 20,000 करोड़ रुपये का कारोबार खड़ा करने का लक्ष्य रखा है।