Investment in Gold: में 13 महीने का लगातार नेट इनफ्लो का रिकॉर्ड टूट गया है। मई 2026 में गोल्ड ETF में नेट आउटफ्लो 725 करोड़ रुपये का रहा है। यह जानकारी एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) द्वारा बुधवार को जारी किये गए डेटा से पता चली है। यह आंकड़ा दिखाता है कि Gold ETF में निवेशकों का उत्साह पहले जैसा नहीं रहा। साल की शुरुआत में पहले लोगों ने इसमें निवेश किया लेकिन अब इससे दूरी बना रहे हैं।
