केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में रेलवे कर्मचारियों के प्रोडक्शन लिंक्ड बोनस के लिए मंजूरी दे दी गई है। कैबिनेट ने योग्य रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिन के PLB को मंजूरी दी है। कैबिनेट ने प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस के लिए 2009 करोड़ रुपये की रकम को मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया।
