राजस्थान भाजपा ने पंचायत-निकाय चुनाव को लेकर बनाई संभागीय चुनाव संचालन समिति में शामिल नेताओं की जिम्मेदारी महज 8 दिन में ही बदल दी है। 25 जुलाई को जारी सूची में 21 नेताओं को 7 संभागों की जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन रविवार को संभागीय चुनाव संचालन समिति की नई सूची जारी की गई, जिसमें 22 नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि पुरानी सूची में शामिल सांसद घनश्याम तिवाड़ी और पूर्व सांसद व पार्टी की उपाध्यक्ष रहीं संतोष अहलावत को नई समिति में जगह नहीं मिली है। वहीं नई सूची में सांसद अलका गुर्जर, पूर्व सांसद राजेन्द्र गहलोत और पूर्व उपाध्यक्ष प्रसन्नचंद मेहता को शामिल किया गया हैं। हालांकि, इस बदलाव को पार्टी नेताओं ने रूटीन प्रोसेस बताया है। लेकिन चर्चा यह भी है कि पहले पार्टी ने स्थानीय नेताओं को ही जिम्मेदारी सौंप दी थी। इस पर सवाल उठने के बाद अब जो नेता जिस संभाग से आता है, उसे उस संभाग के अलावा दूसरे संभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसे चुनावों में पक्षपात के आरोप नहीं लगे। 5 नेताओं के संभाग बदले पुरानी सूची में शामिल 5 नेताओं के संभाग बदले गए हैं। कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए लालचंद कटारिया को पहले जयपुर संभाग की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन अब उन्हे अजमेर संभाग में लगाया गया हैं। इसी तरह से राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी को भरतपुर से अजमेर, पूर्व विधायक शंकर सिंह राजपुरोहित को भरतपुर की जगह जयपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी को अजमेर से हटाकर भरतपुर और प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति मिर्धा को अजमेर की जगह बीकानेर संभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 5 नव गठित जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति इसके साथ ही बीजेपी ने रविवार को 5 नव गठित जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति भी कर दी है। पहले बीजेपी में संगठनात्मक रूप से 44 जिले थे। लेकिन प्रदेश में प्रशासनिक दृष्टि से 8 जिले बढ़ने पर पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर 5 नए जिले बनाए थे। आज इन नवगठित जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। सलूंबर में चंद्रशेखर जोशी, कोटपूतली-बहरोड़ में सुरेश सैनी, ब्यावर में आशीष सांड, डीग-कुम्हेर में सतीश बंसल और जयपुर देहात उत्तर में जितेन्द्र शर्मा को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। चुनाव संचालन समिति की पुरानी लिस्ट देखें… चुनाव संचालन समिति की नई लिस्ट देखें… ये खबर भी पढ़ें… पूर्व मंत्री धारीवाल बोले- राजस्थान में गहलोत ही आलाकमान:जयपुर में सबसे पहले उनके बंगले में जाता है कार्यकर्ता; दिल्ली का हाईकमान सबसे बड़ा है