Bhilwara : बस कुछ दिन की बात है, फिर लौटकर फिर मरीजों की सेवा में लगेंगे….यह कहकर बारां जिले के छबड़ा में अपने साले के बच्चे के जन्मदिन समारोह में शामिल होने गए मांडल उप जिला अस्पताल के प्रभारी डॉ. सुरेश गजराज का हंसता-खेलता परिवार अब कभी वापस नहीं लौटेगा। साले के घर नए मेहमान की खुशियां मनाईं, बच्चों ने जमकर मस्तक पर तिलक लगाया, केक काटा और खिलखिलाए… लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। वहां से जयपुर लौटते समय कवाई-अटरू मार्ग पर भीषण हादसे ने इस डॉक्टर परिवार की सांसों की डोर हमेशा के लिए तोड़ दी।