एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स(ANTF) के आईजी विकास कुमार मंगलवार को जालोर जिले के स्कूलों में पहुंचे। स्टूडेंट्स की क्लास लीं और उनसे पूछा- क्या आपके स्कूल के आसपास नशा बिकता है? क्या कोई स्मैक या अन्य नशीले पदार्थ बेचता है, अगर हां तो मुझे कभी भी बताइए, हम नशा बेचने वालों को हाथोंहाथ गिरफ्तार करेंगे। आईजी विकास कुमार ने जिला मुख्यालय पर पीएमश्री गवर्नमेंट हायर सेकंडरी स्कूल से ऑपरेशन लक्ष्मण रेखा की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि जिले के स्टूडेंट्स को नशे के जाल से सुरक्षित रखने और शिक्षण संस्थानों में सकात्मक माहौल बनाए रखने के लिए इस ऑपरेशन की शुरुआत की गई है। 500 मीटर के दायरे में करेंगे सीधी स्ट्राइक
उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन के तहत स्कूलों के 500 मीटर के दायरे में नशीले पदार्थों की बिक्री को पूरी तरह रोकने के लिए पुलिस की विशेष टीमें नियमित निरीक्षण करेंगी। छात्राओं की सुरक्षा और गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में विशेष शिकायत पेटिकाएं लगाई जाएंगी। इन पेटिकाओं की निगरानी सीधे संबंधित थाना पुलिस करेगी, जिससे छात्राएं बिना किसी डर के अपनी समस्याएं शेयर कर सके। तस्करों को कैसे पकड़ते है, यह भी दिखाया
आईजी विकास कुमार और ANTF की टीम ने जालोर पुलिस लाइन में छात्रों के सामने तस्करों को पकड़ने का सीन भी क्रिएट करके दिखाया। इस ट्रेनिंग के दौरान बताया कि पुलिस किस तरह तकनीकी और रणनीतिक रूप से नशे के सौदागरों पर कार्रवाई करती है। इस दौरान जालोर एसपी शैलेन्द्र सिंह इंदौलियां, एएसपी मोटाराम और डीएसपी गौतम जैन समेत बड़ी संख्या में पुलिस जवान, शहरवासी और स्कूली बच्चों की मौजूदगी रही। अब देखिए- तस्वीरें