नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई को हुई NEET रद्द कर दी है। जांच में सामने आया है कि पेपर नासिक से लीक हुआ था। नासिक में एक पेपर सप्लायर को हिरासत में लिया गया है। 4 दिन से एसओजी के 150 पुलिसकर्मी और अधिकारी ट्रैक करने में जुटे थे कि पेपर कहां से लीक हुआ। सबसे पहले एसओजी ने सीकर से कुछ बड़े सेंटर मालिकों से पूछताछ की। पूछताछ में पेपर की जानकारी मिली। इसके बाद पेपर का लिंक तलाशना शुरू किया गया। सीकर और जयपुर में कई नामी कोचिंग में सर्च के बाद एसओजी की टीम गुरुग्राम पहुंची। वहां से नासिक का लिंक मिला। बड़े स्तर पर होगी गिरफ्तारियां एसओजी की जांच में सामने आया है कि पेपर मनचाहे रेट पर बांटा गया था। नासिक के बाद यह पेपर केरल, देहरादून, गुरुग्राम, जम्मू-कश्मीर, बिहार, हरियाणा और राजस्थान के कई जिलों में अलग-अलग माध्यम से पहुंचाया गया। एसओजी के पास कई नामजद लोगों के खिलाफ सबूत है कि उन्होंने पेपर खरीदा और मनचाही रेट पर आगे बेचा। किसने किस रेट पर पेपर खरीदकर बेचा, इसकी जांच अब सीबीआई करेगी। मामले में बड़े स्तर पर गिरफ्तारियां होंगी। डिटेन लोगों को CBI को देगी एसओजी एसओजी ने चार दिन के ऑपरेशन में करीब 100 से अधिक लोगों से पूछताछ की, जिसके बाद कुछ लोगों को रिलीज कर दिया। अभी भी एसओजी के पास 15 से 18 लोग हैं, जो पेपर लीक में शामिल थे। आज सीबीआई की टीम इन आरोपियों को लेकर सीबीआई मुख्यालय जाएगी। आगे की जांच सीबीआई करेगी। … ये खबर भी पढ़ें… NEET रद्द-एग्जाम से 2 दिन पहले मिले 120 हूबहू सवाल:राजस्थान में कोचिंग स्टूडेंट्स को मिला था गेस पेपर, महाराष्ट्र से हुआ था लीक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई को हुई NEET 2026 रद्द कर दी है। पेपरलीक की आशंका के कारण परीक्षा कैंसिल हुई है। दरअसल, राजस्थान के सीकर और झुंझुनूं के कई स्टूडेंट्स को एग्जाम से 2 दिन पहले गेस पेपर मिला था। दावा किया जा रहा है कि इस पेपर के 120 से ज्यादा सवाल ओरिजनल पेपर में भी आए थे। (यहां पढ़ें पूरी खबर) NEET रद्द, स्टूडेंट्स बोले-जेईई की तरह हो:BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कहा-हमारे यहां पेपर लीक नहीं हुआ; राजस्थान में करीब 2 लाख ने दिया था एग्जाम 3 मई को हुई NEET 2026 परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने रद्द कर दी। राजस्थान के 27 जिलों के 611 केंद्रों पर परीक्षा हुई थी। इन केंद्रों के लिए 2.09 लाख अभ्यर्थी रजिस्टर्ड थे। करीब 2 लाख स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था। (यहां पढ़ें पूरी खबर)