नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर सीकर से है। नीट-2026 परीक्षा रद्द हो गई है। सीकर और झुंझुनूं के कई स्टूडेंट्स को एग्जाम से पहले गेस पेपर मिला था। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें 1. NEET रद्द-एग्जाम से 2 दिन पहले मिले 120 हूबहू सवाल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई को हुई NEET 2026 रद्द कर दी है। पेपरलीक की आशंका के कारण परीक्षा कैंसिल हुई है। दरअसल, सीकर और झुंझुनूं के कई स्टूडेंट्स को एग्जाम से 2 दिन पहले गेस पेपर मिला था। दावा किया जा रहा है कि इस पेपर के 120 से ज्यादा सवाल ओरिजनल पेपर में भी आए थे। पूरी खबर पढ़ें 2. तीन रुपए के लिए टीचर ने बच्ची को डंडे से पीटा भरतपुर के एक सरकारी स्कूल में 8 साल की बच्ची को टीचर ने बेरहमी से पीटा। मां का आरोप है- बेटी ने किसी बच्चे की जेब से गिरे 3 रुपए उठा लिए थे। इसकी शिकायत दूसरे बच्चों ने टीचर से कर दी। जिसके बाद टीचर ने मेरी बेटी की पिटाई कर दी। पूरी खबर पढ़ें 3 . मंत्री बोले-ये डीएम आगे बढ़ गईं तो पीछे नहीं हटतीं जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने कहा- मैं तो फिर भी थोड़ा पीछे चला जाता हूं। ये डीएम (कलेक्टर) टीना डाबी हैं। एक बार आगे बढ़ गईं तो पीछे नहीं हटतीं, आप लोग सोच लो। पूरी खबर पढ़ें 4. RPSC के पूर्व अध्यक्ष शिव सिंह राठौड़ तलब RPSC से जुड़े पेपर लीक मामलों में एसओजी की जांच अब बड़े अधिकारियों तक पहुंच गई है। एसओजी सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसी ने RPSC के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. शिव सिंह राठौड़ को पूछताछ के लिए तलब किया है। पूरी खबर पढ़ें 5. महिलाओं को जमीन पर घसीटा, लात-घूंसे बरसाए भरतपुर के बयाना में रास्ते को लेकर एक परिवार की महिलाओं और पुरुषों में मारपीट हो गई। इस दौरान लोगों ने महिलाओं को जमीन पर घसीटा और लात घूंसे बरसाए। घायलों को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. बाड़मेर के पुराने बिजली घर में लगी आग बाड़मेर शहर के पुराने पावर हाउस में मंगलवार को अचानक आग लग गई। यह देख वहां मौजूद स्टाफ दौड़कर बाहर निकला। बताया जा रहा है कि यहां ट्रांसफॉर्मर ऑयल के ड्रम भी भी थे, जिसकी वजह से आग भड़क गई। लपटें ऑफिस से सटे दो घरों तक पहुंच गई। पूरी खबर पढ़ें 7. सब इंस्पेक्टर भर्ती-2021 परीक्षा की तारीख घोषित
राजस्थान लोक सेवा आयोग(RPSC) ने सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा-2021 की नई डेट जारी कर दी है। अब 20 सितंबर को फिर से एसआई भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह भर्ती 859 पदों के लिए ही होगी। पूरी खबर पढ़ें 8. RCA के पूर्व कन्वीनर को 24 लाख की रिकवरी नोटिस राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) की एडहॉक कमेटी ने पूर्व कन्वीनर दीनदयाल कुमावत को 24 लाख रुपए की रिकवरी का नोटिस जारी किया है। कमेटी का आरोप है कि कुमावत ने अपने कार्यकाल के दौरान पद का दुरुपयोग करते हुए RCA के फंड से वकीलों को अनुचित भुगतान किया। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. दूल्हा-दुल्हन का पोस्टर लगा सजाई गाड़ी, फिर डोडा-पोस्त लोड किया
पाली में पुलिस और DST टीम ने मंगलवार तड़के 486 किलो डोडा पोस्त बरामद करके गाड़ी जब्त की। तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए स्कॉर्पियो को ‘शादी की गाड़ी’ की तरह सजाया था। पुलिस की बैरिकेडिंग देख पंचर गाड़ी 5 किमी तक भगाई। इसके बाद तस्कर गाड़ी छोड़ फरार हो गए। पूरी खबर पढ़ें कल क्या है खास 10.कल संजय बड़ाया को कोर्ट में पेश करेगी एसीबी
जल जीवन मिशन घोटाले मामले में संजय बड़ाया को बुधवार को एसीबी कोर्ट में पेश किया जाएगा। उनकी रिमांड अवधि कल खत्म हो रही है।
