जालंधर| प्राचीन मंदिर बाबा यशरथ राय जी श्री बालाजी धाम मोहल्ला थापरां के सदस्यों ने ठंड के मौसम और साहिबजादों की शहादत को समर्पित लंगर लगाया। धाम के मुख्य सेवादार गौरव थापर ने बताया कि दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चारों साहिबजादों और माता गुजरी जी की अद्वितीय शहादत को नमन करते हुए लंगर लगाया गया। इस लंगर में बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह जी के बलिदान को याद किया गया। यहां गौरव थापर, मनोज बाहरी, अमित जगोता, दविंदर गांधी, रवि मदान, दिनेश वर्मा, हनी जोशी व अन्य लोग मौजूद रहे।