जालंधर| शिव ज्योति पब्लिक स्कूल में बालवाटिका के बच्चों के लिए सुलेख प्रतियोगिता करवाई गई। जिसे हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आयोजित किया गया था। जिसमें 235 छात्रों ने हिस्सा लेकर लेख लिखा। इस दौरान बालवाटिका-1, बालवाटिका-2 व बालवाटिका-3 में छात्रों ने आदर्श लेखन किया जिसमें से हर क्लास के विद्यार्थियों में विजेताओं का एलान किया गया। इस दौरान प्रिंसिपल प्रवीण सैली ने विजेताओं के साथ-साथ सभी प्रतिभागियों की प्रशंसा की। उन्होंने विजेताओं को मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। वहीं ट्रस्ट के चेयरमेन डॉ. विदुर ज्योति, मैनेजर डॉ. सुविक्रम ज्योति ने भी विजेता विद्यार्थियों को बधाई दीं।
