जालंधर | वार्ड नंबर 60 के इलाके गौतम नगर में लोग सीवरेज की ब्लॉकेज से परेशान हैं। वीरवार को सीवरेज की सफाई कराई जा रही थी तो पाइपलाइन में केमिकल बहता हुआ मिला। केमिकल गाढ़े तेल जैसा था। कौंसलर गुरजीत सिंह घुम्मन मौके पर पहुंचे। पार्षद ने चिंता जताते हुए प्रशासन से जिम्मेदारों पर एक्शन लेने की बात रही। इलाके के लोगों ने सीवरेज ब्लॉकेज की समस्या को जल्द ठीक कराने का मुद्दा उठाया।