भास्कर न्यूज | जालंधर अदालत ने वेपन तस्करी के केस में केशव नगर के ईशान शर्मा को तीन साल की कैद और दो हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। थाना मकसूदां की पुलिस ने आरोपी को 26 अप्रैल 2019 को अवैध वेपन के साथ पकड़ा था। पुलिस ने जांच पूरी कर चार्जशीट कोर्ट में फाइल कर दी थी। अब अदालत ने इस पूरे मामले में आरोपी को तीन साल की कैद की सजा सुनाई है।