पंजाब और चंडीगढ़ में अब सर्दी का डबल अटैक होगा। आज कुछ स्थानों पर बहुत घना कोहरा व शीत लहर चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस संबंधी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, हालांकि मौसम ड्राई बना रहेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। यह सामान्य तापमान से 3.4 डिग्री अधिक है। राज्य में सबसे ठंडा गुरदासपुर रहा है। वहां तापमान 5.3 डिग्री दर्ज किया गया है। आदमपुर और बठिंडा में घना कोहरा रिकॉर्ड किया गया है। बठिंडा में सबसे अधिक 26 डिग्री तापमान दर्ज किया है। विजिबिलिटी 100 मीटर से कम दर्ज की गई मौसम विभाग के मुताबिक आदमपुर, पठानकोट, हरियाणा और चंडीगढ़ में विजिबिलिटी 100 मीटर तक रह गई थी। वहीं, न्यूनतम तापमान अब 5 से 10 डिग्री के बीच रह गया है। आज पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मालेरकोटला में घना कोहरा रहेगा, जबकि होशियारपुर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, रूपनगर और मोहाली में भी घना कोहरा रहेगा। मौसम ड्राई रहेगा। दो दिनों में चार डिग्री तक गिरेगा तापमान मौसम विभाग के मुताबिक अगले 7 दिनों तक मौसम शुष्क (सूखा) रहने की संभावना है। अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है, इसके बाद राज्य में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है। 27 तारीक से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। इसके बाद तापमान थोड़ा बढेंगे। अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम 26 दिसंबर – पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, मोहाली और मालेरकोटला में कुछ स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा पड़ने की संभावना है। वहीं, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट और मुक्तसर में शीत लहर की चेतावनी है। 27 दिसंबर – अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कुछ जगहों पर घना से बहुत घना कोहरा पड़ने की संभावना है। जबकि गुरदासपुर, मोगा, बरनाला, संगरूर, एसएएस नगर (मोहाली), नवांशहर और तरनतारन में कुछ अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा पड़ सकता है। मौसम सूखा रहने की संभावना है। 28 दिसंबर – अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कुछ स्थानों पर बहुत घना कोहरा पड़ने की संभावना है। जबकि गुरदासपुर, मोगा, बरनाला, संगरूर, एसएएस नगर (मोहाली), नवांशहर और तरनतारन में घना कोहरा छा सकता है। मौसम सूखा रहने की संभावना है।