भास्कर न्यूज | जालंधर स्कूल फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जारी 69वीं नेशनल स्कूल गेम्स कुराश में पंजाब के खिलाड़ियों का दबदबा जारी है। अंडर-14, अंडर-17 साल और 19 साल की लड़के और लड़कियों की टीमों द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सूबे का नाम रोशन किया जा रहा है। 16 से 21 दिसंबर तक आयोजित इन गेम्स में प्रभारी सुरिंदर कुमार लेक्चरर फिजिकल एजुकेशन हैं।उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट के पांचवें दिन की समाप्ति के बाद पंजाब के खिलाड़ियों ने अच्छा खेल दिखाते हुए अपना दबदबा कायम रखा, जिसमें अंडर-17 लड़कों में जपजोत सिंह ने स्वर्ण पदक जीता और ज्योति कौर, संजना रानी ने स्वर्ण पदक, सिमरन चौहान ने रजत पदक, हर्षिका, दिलप्रीत कौर ने कांस्य पदक जीता। अंडर-19 लड़कों में अक्षय कुमार, नवदीप सिंह, अरमान सिंह ने स्वर्ण पदक, परमानूर ने रजत पदक और अंकित, अक्षित भरवाल ने कांस्य पदक जीता। इस अवसर पर कुराश एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि कपूर ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया और डिप्टी डायरेक्टर फिजिकल एजुकेशन सुनील कुमार ने सभी टीमों और कोचों सुरिंदर कुमार, सुरजीत सिंह वालिया, सुलिंदर सिंह, बलविंदर कुमार, राकेश कुमार, प्रवीण ठाकुर, अतुल कुमार, दीपिका, सुखजीत कौर, रजनी ठाकुर को बधाई दी।