जालंधर| जतिन क्रिकेट क्लब और स्ट्राइकर्स प्रीमियम क्लब के बीच टी-20 मैच सीटी इंस्टीट्यूट के क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जतिन क्लब की ओर से कप्तान जतिन ने 25 रन बनाए। नीदरलैंड्स इंटरनेशनल स्टार बल्लेबाज विक्रमजीत सिंह ने 200 की स्ट्राइक रेट से 45 रन, अभयदीप ने 26 रन और वंश भट्टी ने ताबड़तोड़ 62 रन की पारी खेली। टीम ने कुल 175 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। गेंदबाजी में विक्रमजीत सिंह ने 1 विकेट, आकाश ने 3 विकेट, सन्नी ने 2 विकेट, जबकि भुवन सरीन और मनी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 1-1 विकेट हासिल किया और विपक्षी टीम को 145 रन पर रोक दिया। वंश भट्टी को प्लेयर ऑफ द मैच, इंटरनेशनल स्टार विक्रमजीत सिंह को बेस्ट बैट्समैन और आकाश को बेस्ट बॉलर चुना गया।