जालंधर| श्रद्धेय शासन दीपीका महासाध्वी शिमला जी महाराज की शिष्या महासाध्वी वीणा जी महाराज आदि ठाणा-6 द्वारा मधुर मुस्कान नववर्ष के कैलेंडर का विमोचन श्री महावीर जैन भवन कपूरथला चौक में किया गया। इस मौके पर महासाध्वी ने मंगल पाठ किया। मुस्कान जैन ने बताया कि इस कैलेंडर में त्योहारों के साथ साधु-साध्वियों के जन्म दिवस, दीक्षा दिवस, पुण्य स्मृति दिवस, शांति कथा, होली चौमासा इत्यादि जैन धर्म से संबंधित विशिष्ट तिथियों की जानकारी भी दी गई है। इससे चतुर्विध संघ को धर्म आराधन करने में सुविधा रहेगी। इस मौके पर जैन सभा के संरक्षक जैन प्रकाश जैन, प्रधान गौरव राजेश जैन, पूर्व प्रधान विमल प्रकाश जैन, महामंत्री सुनील जैन, श्री महावीर जैन मॉडल स्कूल के चेयरमैन हर्ष जैन, पंडाल प्रमुख अमित जैन, धार्मिक कमेटी सदस्य राजेश जैन बोबी, दर्शन जैन, जैन भवन अध्यक्ष राहुल जैन, जैन कॉन्फ्रेंस के पूर्व प्रधान पंकज जैन, संजय जैन आदि मौजूद रहे।
